जॉन अब्राहम की “अटैक” अब गणतंत्र दिवस पर

    जॉन अब्राहम की  “अटैक” अब गणतंत्र दिवस पर

    रांची(RANCHI): बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम भी आजकल अक्षय कुमार के नक्शे कदम पर चल रहे हैं. जिस तरह अक्षय कुमार देशभक्ति वाली फिल्मों मे काम कर रहे हैं, उसी प्रकार अब जॉन भी उसी तरह की फिल्मों को चुन रहे हैं. बंधक और प्लेन हाइजैक पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेलबाटम’ कुछ दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जिसके बाद अब जॉन ने भी बंधकों की ही कहानी पर एक फिल्म लेकर आ गए हैं. इस फिल्म का नाम ‘अटैक’ है. इस फिल्म को लक्ष्यराज आनंद डायरेक्ट करेंगे.

    गणतंत्र दिवस 2022 पर होगी फिल्म रिलीज

    जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी. इस फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी जॉन ने खुद ट्वीट कर दी. बता दें कि इस फिल्म को 14 अगस्त 2020 को रिलीज होना था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इसकी रिलीज में देरी की गई. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news