अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार एक साथ आएंगे नजर, ड्राइविंग लाइसेन्स का बन रहा रीमेक

    अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार एक साथ आएंगे नजर, ड्राइविंग लाइसेन्स का बन रहा रीमेक

    रांची(RANCHI): बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और इमरान हाशमी पहली बार फिल्म में साथ नजर आने वाले है. खबरों की माने तो करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म के लिए दोनों स्टार ने हामी भर दी है. वहीं इस फिल्म की बात करें तो यह फिल्म साउथ की हिट फिल्म ड्राइविंग लाइसेन्स का हिन्दी रीमेक होगा. साउथ के इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारण और सूरज वेंजरामोडु लीड रोल में नजर आए थे. इसके रीमेक में अक्षय कुमार पृथ्वीराज का रोल करते नजर आएंगे तो वहीं इमरान हाशमी ट्राफिक पुलिसवाले का रोल करते नजर आएंगे जिसे सूरज ने निभाया था. इस फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट करेंगे. आपको बता दें कि अपने लंबे कैरियर के दौरान अब तक इन दोनों सुपरस्टारों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है. ये इनकी साथ में पहली फिल्म होने वाली है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news