फिल्म शूटिंग के दौरान चोटिल हुए अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू,

    फिल्म शूटिंग के दौरान चोटिल हुए अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू,

    रांची(RANCHI): मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू फिल्म शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्वीटर हैन्डल पर दी. दरअसल, कल्लू अपनी आने वाली फिल्म रेस की शूटिंग कर रहे थे. जिसके एक्शन सीन करने के दौरान उन्हें चोट लग गई.

    17 सितंबर को ही हुए थे चोटिल

    इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि,” "फ़िल्म- रेस के शूटिंग के दौरान 17 सितंबर को मेरा एक्सीडेंट हो गया था,और आपलोगो का आशीर्वाद जब हमारे साथ है तो मुझे क्या हो सकता है,मै आप सभी को पहले नही बताया कुछ मजबूरी थी लेकिन आपके दुवा से एक नया जीवन मिला है, अभी थोड़ा स्वस्थ हु,बस कुछ दिन और डॉक्टर ने अराम करने को बोला है.फिर आपका कल्लु आपके लिए पूरी मेहनत करके आपको मनोरंजन करेगा..बहुत बहुत धन्यवाद हमारी रेस के प्रोड्यूसर,डायरेक्टर,डी ओ पी,एक्टर & पुरी टेक्निशियन टीम को जिन्होंने हिम्मत दिया साथ दिया,हमारे इंडस्ट्री & सारे दर्शको का दिल से बहुत बहुत धन्यवाद ये आशीर्वाद यू ही बना रहे...Thank u doctor tarun jain sir.." इस फिल्म में कल्लू के अलावा विक्रांत सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news