ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल में धनुष को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, फिल्म ‘असुरन’ के लिए मिला सम्मान

    ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल में धनुष को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, फिल्म ‘असुरन’ के लिए मिला सम्मान

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : साउथ के सुपरस्टार धनुष को उनकी फिल्म असुरन के लिए ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. अवॉर्ड मिलने के बाद धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि यह एक बहुत बड़ा सम्मान है. बता दें कि हाल ही में ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के साथ गोवा में आयोजित हुआ था. असुरन को इसी साल आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में तीन पुरस्कार मिले थे. इस फिल्म को वेत्री मारन ने डायरेक्ट किया है. धनुष जल्द ही अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देने वाले हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news