सलमान खान हुए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला पर मेहरबान, घटाई 15 पर्सेन्ट फीस

    सलमान खान हुए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला पर मेहरबान, घटाई 15 पर्सेन्ट फीस

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  सलमान खान आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं. उनकी कोई भी फिल्म हो, कैसी भी फिल्म हो, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर प्रोड्यूसर्स को देता है. सलमान की अगली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ जल्द ही रिलीज होगी. इस फिल्म को जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला बना रहे हैं. खबर है कि इस फिल्म के लिए साजिद नाडियाडवाला ने सलमान से फिल्म की फीस के बारे में थोड़ा सोचने को कहा. इसके बाद क्या था, सलमान ने अपनी फीस का 15 पर्सेन्ट कम कर दिया अब वो इस फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपए लेंगे.

    फिल्म की कमाई में भी होगा सलमान का हिस्सा

    ‘कभी ईद कभी दिवाली’ सलमान ने लॉकडाउन से पहले साइन किया था. तब सलमान ने इस फिल्म के लिए 150 करोड़ की डील साइन की थी. मगर, लॉकडाउन का फिल्मों और फिल्म निर्माताओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है. इसके बाद साजिद ने सलमान को इन बातों का हवाला देकर फिल्म के फीस के बारे में थोड़ा सोचने को कहा. इसके बाद सलमान ने फीस कम करने का फैसला किया.  बता दें कि अपनी फीस के साथ-साथ सलमान फिल्म की प्रॉफ़िट में भी शेयर लेते हैं.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news