Railway Recruitment 2023: रेलवे में अपरेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

    Railway Recruitment 2023: रेलवे में अपरेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रेलवे में नौकरी की चाहत रखनेवाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे ने अपरेंटिस के पदों पर बम्पर भर्ती निकाली है. नॉर्दर्न रेलवे ने 3093 पदों पर भर्ती करेगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू  हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 जनवरी तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification)

    अपरेंटिस  के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या मैट्रिक की परीक्षा का पास होना अनिवार्य है. साथ ही बोर्ड में काम से काम 50% अंकों का होना भी जरूरी है. या फिर इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) पास होना चाहिए. साथ ही एससीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए.

    आयु सीमा(Age Limit) 

    इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 11 जनवरी, 2024 तक 15 वर्ष होनी चाहिए साथ ही 24 वर्ष से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए. ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई है.

    आवेदन शुल्क(Application Fee)

    ईं पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग(General Class) के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यू और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.

    चयन प्रक्रिया(Selection Process)

    उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग और आवेदन फॉर्म के स्क्रूटनिंग के आधार पर किया जाएगा. 

    कैसे करें आवेदन(How to Apply)

    • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं.

    • होमपेज पर आरआरसी एनआर अपरेंटिस पोस्ट एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.

    • इसके बाद रजिस्टर करें 

    • फिर मांगे गए सारे डीटेल के साथ फॉर्म भरें,

    • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.

       

       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news