प्यार में परिवार बना बाधा तो खत्म कर ली जिंदगी, फंदे से झूलता मिला प्रेमी युगल शव, जांच में जुटी पुलिस 

    प्यार में परिवार बना बाधा तो खत्म कर ली जिंदगी, फंदे से झूलता मिला प्रेमी युगल शव, जांच में जुटी पुलिस 

    भागलपुर (BHAGALPUR):  भागलपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां प्रेमी प्रेमिका ने एक साथ एक कमरे में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पहले सुसाइड नोट लिखा उसके बाद प्लास्टिक की रस्सी से दोनों ने गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. Aa मामला भागलपुर के सराय  स्थित सर्वेंट क्वार्टर का है.

    भागलपुर सराय स्थित सर्वेंट क्वार्टर में  एमएस होटल के स्टाफ  रोशन भारती जो कहलगांव का रहने वाला था ,वह  एमएस होटल में कैटरिंग का काम किया करता था. कयास यह लगाया जा रहा है कि दोनों प्रेमी प्रेमिका है. हालांकि जब घटना हुई है तो कमरा अंदर से बंद था पुलिस के आने के बाद कमरे का गेट तोड़ा गया. वही घटनास्थल पर तातारपुर थाना पुलिस एवं FSL की टीम पहुंच गई है और छानबीन में जुट गई है.

    घटना के बारे में एसएसपी ने क्या बताया

    वहीं इस घटना के बारे में एसएसपी हृदयकांत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक फ्लैट में प्रेमी जोड़े की लाश बरामद हुई है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें फंदे से लटकी हुई लाश मिली. मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद किया गया. सुसाइड नोट के मुताबिक दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और लेकिन  परिवार वाले इससे सहमत नहीं थे. इस वजह से दोनों ने आत्महत्या कर लिया. हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 

    अब सवाल यह उठता है कि यह आत्महत्या है या हत्या. यह जांच का विषय है. जब दोनों के शव को कमरे से निकाला जा रहा था तो काफी दुर्गंध आ रही थी. ऐसा लग रहा है कि यह घटना कल शाम या देर रात की है, क्योंकि रोशन भारती कल दोपहर के बाद  होटल भी नहीं पहुंचा था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news