परायी महिला के घर में सो रहा था युवक, तभी मार दी गई ताबड़तोड़ तीन गोलियां, पढ़ें हत्या की चौंकानेवाली वजह

    परायी महिला के घर में सो रहा था युवक, तभी मार दी गई ताबड़तोड़ तीन गोलियां, पढ़ें हत्या की चौंकानेवाली वजह

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): मुजफ्फरपुर में देर शाम एक युवक को घर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.मृतक युवक का नाम अजीत राय है और वह अहियापुर थाना क्षेत्र के एसकेएमसीएच के समीप डॉक्टर्स कॉलोनी में एक महिला के घर में रहता था.जिसे घर में ही तीन गोली मारी गई है. मृतक युवक अजीत राय सीतामढ़ी जिला का रहने वाला है. घटना की सुचना मिलते हैं एसडीपीओ विनिता कुमारी और अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरु कर दिया है.

    पढ़ें चौंकानेवाली वजह

    फिलहाल गोली किस कारण से मारी गई है इस बात का पता नही चला है,लेकिन बताया जा रहा है मृतक युवक अपराधिक छवि का था. जिस पर कई केस दर्ज है और जेल भी गया था. वहीं मृतक युवक पर दूसरे राज्य में भी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की बात बताई जा रही है. जिसमे पुलिस तलाश कर रही थी.हालाकी की यह भी आशंका जताई जा रही है उसे आपसी गैंगवार में गोली मारी गई है.फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    घटना की जांच में पहुंचें एसडीपीओ विनिता कुमारी ने बताया कि डॉक्टर्स कॉलोनी में अजीत राय नाम के युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है और वह मूलतः सीतामढ़ी जिला का रहने वाला है. जिस घर में रहते थे वह घर एक महिला की है और वह रामपुर हरी का रहने वाली है, मृतक युवक और महीला एक दूसरे को जानते थे. मृतक युवक अजीत राय को तीन गोली मारी गई है और उस पर कई केस दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है.साथ ही महिला के पति भी हत्या के केस में सीतामढ़ी में गिरफ्तार हो कर जेल जा चुका है,लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है.फिलहाल एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news