प्रधानमंत्री मोदी को धमकी देने वाला भागलपुर से गिरफ्तार, VPN के जरिए छिपाई पहचान

    प्रधानमंत्री मोदी को धमकी देने वाला भागलपुर से गिरफ्तार, VPN के जरिए छिपाई पहचान

    भागलपुर (BHAGALPUR): सुरक्षा एजेंसियों को प्रधानमंत्री भारत सरकार के बिहार दौरे के दौरान जान से मारने की सूचना मिली है.बता दें इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है.

    पूछताछ में बताया कि मैं नन-मैट्रिक वृद्ध 71 वर्ष का हूं,और मैं की-पैड मोबाइल चलाता

    उक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर धमकी देने वाला व्यक्ति (मंटू चौधरी) से पूछताछ किया जा रहा है . जहां पूछताछ में बताया कि मैं नन-मैट्रिक वृद्ध 71 वर्ष का हूं,और मैं की-पैड मोबाइल चलाता हूं. आगे बताया कि यह काम मुझे फंसाने हेतु समीर कुमार रंजन द्वारा किया गया है.जाँच में एक मोबाइल नम्बर की पहचान हुई, जो 71 बार VPN के माध्यम से एक्टिव हुआ था.

    व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से धमकी दी गई 

    आपको बताए समीर कुमार रंजन 35 वर्ष, पे० कुमार शरद रंजन, सा महेशी, थाना- सुल्तानगंज, जिला-भागलपुर ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने VPN का उपयोग कर व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से धमकी दी गई है.अतः इस आरोप में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.जहां घटना का कारण प्रारम्भिक जाँच में यह बात सामने आई कि आरोपी का अपनेपाटीदार से जमीनी विवाद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news