दरिंदे ने पहले की मां-बाप और बहन की निर्मम हत्या, फिर किया कुछ ऐसा कि दहला इलाका, पढ़े पूरी वारदात


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):समाचार पत्र और टीवी के माध्यम से रोजाना ऐसी खबरें देखने और सुनने को मिलती है. जिससे हमारे रोंगटे खड़े हो जाते है.एक ऐसा ही हैरान करनेवाला मामला सामने आया है. जिसने रिश्ते की डोर को झकझोर कर रख दिया है जहां एक सनकी शख्स ने अपने मां बाप के साथ अपनी बहन की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है.सनक भी ऐसी कि हत्या करने के बाद घर में ही शव को दफना दिया.फिर पुलिस को घुमाने के लिए थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी.
पढ़े कहां का हैरान करने वाला मामला
दरसअल, ये पूरा मामला कर्नाटक के विजयनगर का है. जहां किराये के मकान में रह रहे अक्षय कुमार का नाम के युवक जो चित्रदुर्ग जिले के होसादुर्गा तालुक के डोड्डाकिट्टाडाहल्ली गांव का रहने वाला है उसने एक साथ अपनी माता पिता और बहन की हत्या कर दी है. पूरा मामला 27 जनवरी का है लेकिन इसका खुलासा आज यानी 31 जनवरी के दिन हुआ है.
बहन का अफेयर बना हत्या का कारण
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक अक्षय कोट्टूर के एक घर में अपने पिता भीमराज, मां जयलक्ष्मी और बहन अमृता के साथ पिछले कुछ साल से किराया के मकान में रह रहा था और छोटा-मोटा काम करके गुजारा करता था.लेकिन जैसे ही उसको अपनी बहन के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, वह गुस्से में आग बबुला हो गया.वह अपनी बहन के साथ मारपीट करने के लिए आतुर हो गया. जब माता-पिता ने उसको समझाने की कोशिश की तो तैस में आकर उसने तीनो की हत्या कर दी.
पुलिस को गुमराह करने के लिए रची साजिश
वही पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने बेंगलुरु के तिलक नगर थाने में जाकर तीनो यानी मां बाप और बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई.लेकिन पुलिस को युवक के ऊपर शक हो गया. जिसके बाद जांच की गई तो युवक ही असली हत्यारा निकला.जब पुलिस ने पूछताछ कि तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और ट्रिपल मर्डर की बात स्वीकार कर ली.
4+