पलामू में अंधविश्वास में फिर बहा खून, तीन लोगों की हत्या,दो गंभीर रूप से घायल   

    पलामू में अंधविश्वास में फिर बहा खून, तीन लोगों की हत्या,दो गंभीर रूप से घायल   

    पलामू(PALAMU): जिले में फिर अंधविश्वास में हिंसक झड़प हुई. इस झड़प में तीन लोगों की जान चली गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है. एक बच्चे की मौत के बाद डायन के शक में  तीन लोगों की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं पूरे इलाके में तनाव जैसा माहौल है.    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.  

    मामला पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव (पुरानी बथान) का है. यहां अंधविश्वास में  खूनी झड़प हुई. डायन-बिसाही के संदेह को लेकर हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

    मृतकों की पहचान विजय भुईया (45), उनकी पत्नी कलिया देवी (40) और छोटू भुईया (17) के रूप में हुई है.  वहीं घायलों में ममता कुमारी (14) और नीतू देवी (25) शामिल हैं.  दोनों को पहले पांकी सीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया.

     जानकारी के अनुसार महेशी भुईया की मौत के बाद उनके पुत्रों द्वारा गांव के कुछ लोगों पर डायन-बिसाही कराने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद यह हिंसक घटना घटी.  स्थानीय लोगों का कहना है कि ओझा-गुणी और अंधविश्वास ही इस त्रासदी की जड़ है. सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news