हे भगवान! डायन बिसाही के शक में पोते ने कर दी दादी की निर्मम हत्या, सबूत छिपाने के लिए बुना ऐसा जाल कि दंग रह गई पुलिस

    हे भगवान! डायन बिसाही के शक में पोते ने कर दी दादी की निर्मम हत्या, सबूत छिपाने के लिए बुना ऐसा जाल कि दंग रह गई पुलिस

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला के गम्हरिया से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है.जहां डायन के संदेह में दो सगे पोतों ने मिलकर अपनी दादी की हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंक दिया.जिसको पिछले दिनों गम्हरिया पुलिस ने बरामद किया था. शव बगैर सिर की नंग धड़ंग मिली थी. पुलिसिया जांच में महिला की हुई पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर की 65 वर्षीय भवानी कैवर्त के रूप में हुई है. इसका खुलासा आज एसडीपीओ सरायकेला समीर सवैया ने प्रेसवार्ता कर दी.

    पढ़ें सनसनीखेज मामला

    एसडीपीओ ने बताया कि 65 वर्षीय भवानी कैवर्त को उसके दो सगे पोतों लक्ष्मण कैवर्त (23 वर्ष) और चंदन कैवर्त (20 वर्ष) ने महज इसलिए कर दी कि वह उसकी जान डायन बिसाही कर ले लेगी. दोनों ने निर्ममता से महिला का सिर काटकर हत्या की और शव को रेलवे लाइन पर लाकर फेंक दिया ताकि यह मामला ट्रैन से कटकर जान देने की साबित हो जाये. आपको बताये कि यह घटना 29 मार्च की रात की है. रात में हत्या कर शव को यशपुर रेलवे फाटक के पूरब करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाईन की पटरी पर फेंका था. जहां से 30 मार्च की सुबह गम्हरिया पुलिस ने एक अज्ञात महिला के शव को बरामद किया था.

    पुलिस ने किया हैरान करनेवाला खुलासा

    इस संबंध में पु०अ०नि जवाहर चौधरी गम्हारिया थाना के लिखित आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या कर शव को छुपाने के आरोप में गम्हरिया थाना में केस दर्ज किया गया था. इस संबंध में एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई जिसमें इस हत्या का उद्भेदन हुआ है.गिरफ्तार दोनों आरोपी युवक ने अपने अपराध स्वीकार कर लिया है. जिसके बाद उनके निशानदेही पर उक्त मृतक महिला का कटा हुआ सर एवं घटना में प्रयुक्त हथियार चापड़ को बरामद किया गया एवं घटना में महिला के शव को फेंकने में इस्तेमाल किया गया मोटर साईकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news