बैंक से लगभग 16 करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश

    बैंक से लगभग 16 करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश

    रांची (RANCHI): सीबीआई ने बेंगलुरु के रहने वाले त्यागराजन सुंदरा बश्यम को रांची के लोअर कोर्ट स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया. इसके खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया टेल्को से 15 करोड़ 85 लाख 97 हजार रुपए का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है. इस फर्जीवाड़ा में तीन और लोग शामिल हैं. जिसमें दो जमशेदपुर के रहने वाले जयराम प्रसाद सिंह और उनका बेटा राकेश सिंह और निशिता कटिआर शामिल है.

    इन लोगो पर आरोप है कि जमशेदपुर के रहने वाले जय राम प्रसाद सिंह, राकेश सिंह ने अपने कंपनी फेमिका इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और निशिता कटिआर ने अपने कंपनी प्रथमा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में मशीन खरीदने और फैक्ट्री लगाने के नाम पर बैंक में कोटेशन फाइल किया था. उस कोटेशन के आधार पर बैंक ने त्यागराजन सुंदरा बश्यम के बेंगलुरु बेस्ड कंपनी सनमास मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड को पैसा पे कर दिया था. पैसा मिल जाने के बाद कंपनी ने किसी प्रकार का मशीन या सामग्री का सप्लाई नहीं किया और इन 4 लोगों ने इन पैसों को आपस में बांट लिया.

    यह लोन वर्ष 2012 से 2014 के बीच में लिए गए थे. इन सभी ने फर्जी कागजात के आधार पर लोन पास करवाया था. जिसको लेकर 26 मार्च 2018 को मामला दर्ज किया गया था. बाकी बचे तीन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

    रिपोर्ट: नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news