गर्भवती प्रेमिका को छोड़ शादी कर रहा युवक, न्याय के लिए पीड़िता खा रही दर-दर की ठोकर, जानिए कलयुगी प्रेम की पूरी दास्तान  

    गर्भवती प्रेमिका को छोड़ शादी कर रहा युवक, न्याय के लिए पीड़िता खा रही दर-दर की ठोकर, जानिए कलयुगी प्रेम की पूरी दास्तान  

    भागलपुर(BHAGALPUR): शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रानी दियारा की रहने वाली ममता कुमारी पिछले कई दिनों से शिवनारायणपुर थाना, महिला थाना, वरीय पुलिस अधीक्षक और आरक्षी उपमहानिरीक्षक के कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुकी है. युवती का कहना है कि पिछले तीन सालों से गांव का ही रहने वाला विश्व सिन्हा शादी का प्रलोभन देकर पिछले तीन सालों से उसका यौन शोषण कर रहा था, और जब वह गर्भवती हो गई तब युवती से शादी करने से इंकार कर दिया.

    थाने ने उलटे पैर भगाया

    पीड़ित के अनुसार इस मामले को लेकर थाने गई थी लेकिन थाना में उसे उलटे पैर वापस लौट दिया ये कहकर की जाओ तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता. कई बार चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस एफ आई आर दर्ज करने को तैयार नहीं. पीड़ित का रो रोकर बुरा हाल है. ना तो लड़के के घरवाले कुछ सुनने को तैयार हैं न ही पुलिस प्रशासन. ऐसे में एक दुखियारी स्त्री आखिर किसका सहारा ले.

    घरवालों नें लड़की को धक्के देकर निकाला  

    वहीं चार माह की गर्भवती युवती जब युवक के घर गई तब उसे घर वालों ने धक्का देकर भगा दिया और कहा कि 13 दिसंबर को युवक की शादी होगी तुमको जो करना है कर लो. वहीं अब युवती अपने बच्चे को पिता का नाम दिलाने को लेकर थाने से लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों तक के दरवाजे तक दस्तक दे चुकी है. लेकिन उस की गुहार अभी तक कहीं से भी नहीं सुनी गई है. वही अब वह कोर्ट में मामला दर्ज करने के लिए अधिवक्ताओं के पास पहुंचकर मामला दर्ज करा कर कोर्ट से ही न्याय की गुहार लगाने पहुंची है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news