जहानाबाद: बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, सप्लाई मोटर चालू करने के दौरान हुआ हादसा

    जहानाबाद: बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, सप्लाई मोटर चालू करने के दौरान हुआ हादसा

    जहानाबाद (JAHANABAAD) : जहानाबाद में एक युवक की बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना शनिवार की सुबह मखदुमपुर थाना क्षेत्र के जमनगंज गांव की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक युवक नल जल योजना के तहत सप्लाई मोटर को चालू करने गया जिस दौरान वो बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी का माहौल है.

    परिजनों में मचा कोहराम

    घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक बबलू दास को जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है. साथ ही लोगों ने बताया कि बबलू दास जमनगंज वार्ड नंबर 1 से वार्ड सदस्य भी है. हर दिन पानी सप्लाई के लिए जो मोटर लगा है वह वही चालू किया करता था. आज जब मोटर चालू करने गए तो उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था जिससे उसकी मौत हो गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news