मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का केंद्र पर जोरदार हमला, कहा विशेष सत्र के बहाने समय से पहले चुनाव करेगी केंद्र सरकार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का केंद्र पर जोरदार हमला, कहा विशेष सत्र के बहाने समय से पहले चुनाव करेगी केंद्र सरकार

    पटना (PATNA) : आज स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय का जन्म दिवस है. इस खास मौके पर  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे. इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की. इस बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि सभी चीजों पर बातचीत हो गई है, जिसके बाद सब कुछ ठीक हो गया है. वहीं  पांच कमेटी का गठन भी कर दिया गया है.

    सीटों का भी बंटवारा सही समय पर होगा - नीतीश कुमार

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि अलग-अलग कार्यों के लिए किसी भी तरह का कोई दिक्कत नहीं है. सब कुछ अच्छे से हो गया है.  साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सीटों का भी बंटवारा सही समय पर हो जाएगा. कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी.

    बच्चे पढ़ाई करें और बेहतर शिक्षा लें- नीतीश कुमार

    वहीं वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो पहले से ही कह रहे थे कि चुनाव पहले भी केंद्र वाला करवा सकता है. अब विशेष सत्र बुला रहे हैं . मेरी बात तो सही हो गई जो बात हम कह रहे थे कि चुनाव कभी भी करवा सकता है. अब देख लीजिए क्या-क्या हो रहा है. इसके साथ ही शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच बढ़ते विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई विवाद नहीं है और छुट्टी रद्द किसी कारण बस किया जा रहा है ताकि बच्चे पढ़ाई करें और बेहतर शिक्षा लें.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news