वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को दी हार्दिक बधाई,पढ़े तारीफ में क्या कहा 

    वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को दी हार्दिक बधाई,पढ़े तारीफ में क्या कहा 

    पटना(PATNA):वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा है कि यह देश के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 1947 से लेकर 2025 तक, आप देश के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि है.यह असाधारण उपलब्धि आपके अटूट समर्पण, मर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता का आप पर विश्वास और प्रशंसा को दर्शाती है.

    लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि

    वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने पत्र के माध्यम से कहा है कि लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है.यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है. शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा. बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने संसूचित किया है कि इस अनुकरणीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल कर आपको आधिकारिक प्रमाण पत्र समर्पित करने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा.

    सांस्कृतिक विरासत और योगदानों का सम्मान

    ज्ञातव्य है कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन एक अग्रणी वैश्विक संस्था है जो असाधारण विश्व रिकॉडों और उल्लेखनीय समावेशनों को मान्यता देने और पंजीकृत करने के लिए समर्पित है.यह संस्था दुनिया भर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों की उल्लेखनीय उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और योगदानों का सम्मान करता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news