वट सावित्री: लाल जोड़े में पूजा करने पहुंच रही हैं महिलाएं, अखंड सौभाग्य के लिए उपवास

    वट सावित्री: लाल जोड़े में पूजा करने पहुंच रही हैं महिलाएं, अखंड सौभाग्य के लिए उपवास

    पटना(PATNA):आज 19 मई को पूरे देश सुहागिन महिलायें अपने अखंड सौभाग्य के लिए और पति के लंबी आयु के लिए वट सावित्रि का व्रत कर रही है. सुबह से ही उपवाश रहकर कर महिलाएं वट वृक्ष में फेरी लगा कर धागा बांधती है. साथ ही वृक्ष के आयु की तरह अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है. पटना में भी हजारों की संख्या में महिलाये वट वृक्ष की पूजा करने के लिए पहुंची.

    पौराणिक कथा पर आधारित है व्रत

    सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूजा करने पहुंच रही है. जिस तरह सति सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण छींनकर वट वृक्ष के नीचे ही वापस लाये थे. वैसे ही सभी महिलाएं अपने पति की रक्षा के लिए व्रत करती है. इसी के आधार पर वट वृक्ष की पूजा की जाती है. और अपने पति के सुहाग को अमर रखने की कामना करती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news