ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने क्यों कहा कि राजनीतिक जीवन से लेंगे संन्यास, जानिए पूरी बात 

    ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने क्यों कहा कि राजनीतिक जीवन से लेंगे संन्यास, जानिए पूरी बात 

    नालंदा ( NALANDA) : जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पक्ष विपक्ष लगातार दूसरे पर पलटवार हैं. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. वहीं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार शरीफ के सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अच्छी तरह से मालूम है कि उनके अंदर क्या तासीर है. भारतीय जनता पार्टी पिछले 3 साल से लगातार नालंदा में अपना किस्मत आजमा चुकी है इसके बावजूद बीजेपी नालंदा में फ्यूज बल्ब के समान है. अब यह फ्यूज बल्ब नालंदा में जलने वाला नही है.

    राजनीतिक जीवन से संन्यास

    बीजेपी के द्वारा नीतीश कुमार को चुनौती देने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी शायद यह भूल गई है कि नालंदा से कौशलेंद्र कुमार तीन बार सांसद रह चुके हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है तो आरसीपी सिंह को नालंदा से टिकट देकर देख ले. आरसीपी सिंह से तीन लाख से अधिक मतों से कौशलेंद्र कुमार की जीत होगी. अन्यथा राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने की बात कही.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news