BJP पर हमलावर हुए विजय चौधरी, कहा जब साथ थे तब भी नहीं सुनी ‘मन की बात’  

    BJP पर हमलावर हुए विजय चौधरी, कहा जब साथ थे तब भी नहीं सुनी ‘मन की बात’   

    पटना(PATNA): बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सुशील मोदी केवल बयानबाजी करते है. वहीं आनंद मोहन की रिहाई पर कहा कि किसी एक व्यक्ति के लिए कानून में बदलाव नहीं किया गया. पहले जो लोग रिहाई के लिए हल्ला कर थे वही आज विरोध कर रहे है. विपक्षी दलों की बैठक पर विजय चौधरी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कई दलों के नेता की व्यस्तता की वजह से बैठक अभी नहीं हो रही है. जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जाएगा. और मीडिया को पूरी जानकारी दी जाएगी.

    विजय चौधरी ने बीजेपी पर कसा तंज

    वहीं बीजेपी के बिहार में 40 सीट पर जीत का दावा करने पर के बयान पर विजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी ही ऐसी पार्टी है. जो सारे सीट पर जीत का दावा कर सकती है. इसमें कोई आश्चर्य नहीं है. वहीं सासाराम की घटना में बीजेपी के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर विजय चौधरी ने कहा कि सभी जानते है कि बीजेपी क्या-क्या करती है. आजकल वो धरना प्रदर्शन करने की बात कर रही है. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है. बीजेपी का ये काम पुराना है.

    जब साथ थे तब भी मन की बात नहीं सुनते थे- विजय

    पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहा कि जब हम सब साथ थे. उस समय भी हमलोग मन की बात नहीं सुनते थे. बीजेपी नेता केवल गलत आरोप लगाते रहते है. विजय चौधरी ने उपेन्द्र कुशवाहा को नसीहत देते हुए कहा कि उनको नजर नहीं आ रहा है कि कई राज्यों के सीएम ने नीतीश कुमार से विपक्षी एकता को लेकर मुलाकात की है. उसपर वह सवाल उठाना घोर आश्चर्य है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news