पटना बीपीएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, रिजल्ट धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग

    पटना बीपीएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, रिजल्ट धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग

    पटना(PATNA): बिहार में bpsc परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. अभ्यर्थी का  आरोप है कि 67 वी प्रीलिम्स की परीक्षा में जबरदस्त धांधली हुई है और इसको लेकर बीपीएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

     सीबीआई जांच की मांग 

    अभ्यर्थियों की मांग है कि जो पेपर लीक हुई है उसकी सीबीआई जांच कराई जाए और साथ ही साथ बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक सह सचिव अमरेंद्र कुमार को बर्खास्त करने की भी मांग की जा रही है. सीधे तौर पर कहा जा रहा है कि जो पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट जारी हुआ है. उसमें भी छेड़छाड़ की गई है. ओएमआर शीट में भी छेड़छाड़ का आरोप बीपीएससी के अभ्यर्थियों द्वारा लगाया जा रहा है.

    भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती 

    छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती बीपीएससी कार्यालय के बाहर कर दी गई है. दंगा नियंत्रण वाहन भी बीपीएससी कार्यालय के बाहर मौजूद है. साथ ही किसी तरह के हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए सचिवालय के पास भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news