पति पत्नी के बीच आया पत्नी का पहला आशिक,गांव के लोगों ने करा दी शादी  

    पति पत्नी के बीच आया पत्नी का पहला आशिक,गांव के लोगों ने करा दी शादी  

    छपरा(CHAPRA): पति पत्नी और वो फिल्म तो आप सभी ने देखा होगा.कैसे पति पत्नी के बीच में एक तीसरा रहता है. लेकिन इन दिनों ऐसी कहानिया वास्तविक जीवन में देखने को मिल रही है. मामला छपरा जिले का है. पति और पत्नी अपने घर में आराम से रह रहे थे. इसी बीच पत्नी का पुराना आशिक उसका पता खोजते हुए उसके घर पहुंच गया. घर पहुंचने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ फिर दोनों की शादी करा दी गई.             

    दरअसल मामला मढ़ौरा के मिर्जापुर का है. मिर्जापुर के विश्वजीत भगत को बख्तियारपुर के चंपापुर की रहने वाली आरती कुमारी से चार माह पहले प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली. दोनों हसी खुशी से रह रहे थे,इसी बीच फिर लड़की को अपने पुराने आशिक की याद आ गई और पिछले दो माह से वह उससे मिलने लगी. हर दिन की तरह लड़की अपने आशिक से मिलने सोमवार की रात्री भी घर से बाहर गई. लेकिन गांव के लोगों ने उसे देख लिया. फिर गांव के लोगों ने लड़की के पति को जानकारी दिया.

    साथ ही लड़की और उसके प्रेमी युवक को रात भर एक जगह पर सुरक्षित रखा गया. सुबह होते ही दोनों की प्रेम कहानिया पूरे इलाके में फैल चुकी थी. गांव में भीड़ लग गई.आखिर में गांव के लोगों ने आरती की शादी उसके पति विश्वजीत भगत के दरवाजे पर ही उसके पहले प्रेमी अभिराज से करा दिया. आरती और अभिराज ने बताया कि उनका प्रेम प्रसंग पिछले तीन वर्षों से चल रहा था. दोनों ने पहले भी भाग कर शादी कर चुके है. दोनों ने कहा कि वापस मिल कर वह काफी खुश है.          

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news