केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का दावा, नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से हो रहा है बिहार का विकास

    केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का दावा, नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से हो रहा है बिहार का विकास

    हाज़ीपुर(HAJIPUR): बिहार के हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का खजाना खाली है केंद्र सरकार से मिल रही राशि से बिहार का विकास हो रहा है. बिहार सरकार के पास कुछ नहीं है.

    नरेंद्र मोदी के भगीरथ प्रयास से हो रहा बिहार का विकास

    दरअसल केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने  एक बार फिर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है. हाजीपुर परिसदन पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके भगीरथ प्रयास से पूरे देश मे विकास की गंगा बह रही है. जिसमे वैशाली जिला भी शामिल है. जहाँ विकास की रफ्तार तेज हुई है. वहीं बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के बजट का 71 से 72 प्रतिशत राशि भारत सरकार का होता है. जिससे बिहार का विकास हो रहा है, बिहार सरकार के पास कुछ नहीं है साथ ही विधि व्यवस्था  पूरी तरह से चौपट हो गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news