मामा के कट्टे ने ली भांजे की जान, खिलौना समझ खेल रहा था मासूम

    मामा के कट्टे ने ली भांजे की जान, खिलौना समझ खेल रहा था मासूम

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बिहार के कैमूर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां खेल-खेल में एक मासूम की जान चली गई. इस बच्चे को कोई अंदाजा नहीं था कि जिस चीज से वो खेल रहा है उससे उसकी जान चली जाएगी. वह कोई खिलौना नहीं बल्कि एक घातक हथियार है. दरअसल बच्चे ने खेल-खेल में अचानक घर में रखे कट्टे को उठा लिया और इसके बाद उसने उसका ट्रिगर दबा दिया. जिससे बच्चे को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    तकिए के नीचे रखा था लोडेड देसी कट्टा

    इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बच्चा अपने मामा के घर घूमने गया था. मामा के घर आए दोनों बच्चे खेल रहे थे उसी दौरान तकिए के नीचे रखे लोडेड देसी कट्टा को हटाने में बच्चों से ट्रिगर दब गया जिससे एक 13 साल के मासूम को गोली लग गई और उसकी जान चली गई. घटना के बाद परिवार वालों में मातम का माहौल पसर गया है.

    लापरवाही ने ली मासूम की जान

    एक  लापरवाही ने परिवार के चिराग को बुझा दिया. इस घटना के बाद अब हर किसी को यह सीख जरूर मिल गया होगा कि हमें अपने घर में ऐसी घातक चीजों को रखना काफी महंगा पड़ सकता है. खासकर जब आपके घर में छोटे बच्चे हो तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप अपने घर पर कोई भी ऐसी चीज को ना रखें जिससे किसी को नुकसान पहुंचे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news