राजधानी एक्सप्रेस से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, जानें घटना की वजह

    राजधानी एक्सप्रेस से कटकर एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, जानें घटना की वजह

    बेगूसराय( BEGUSARAI): बेगूसराय में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया. जिसमे राजधानी ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के 2 महिला की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद घटनास्थल पर  अफरा- का माहौल हो गया. वहीं परिजनों में कोहराम मच गया. इसके साथ ही मोहल्ले में दो लोगों की मौत से मातमी पसर गया.सन्नाटा.

     एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत

    आपको बताएं कि ये पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र की है.जहां बेगूसराय रेल माल गोदाम के पास  डिब्रूगढ़- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक  परिवार की दो महिलाओं की जान चली गई. दोनो  मृत महिलाओं की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी नवल किशोर राय की पत्नी फूलों देवी और  जुगल राय की पत्नी विद्या देवी के रूप में की गई है. 

    ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

    घटना की मिली जानकारी के मुताबिक  दोनो ही महिलाएं पुरुषोत्तम मास को लेकर ऋषि कुंड स्नान के लिए घर से निकली थी, लेकिन जैसे ही वो रेलवे ट्रैक पार करने गई, उसी वक्त राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई.जिससे दोनों की ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई.वहीं  घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय रेल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.और  आगे की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट. प्रियंका कुमारी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news