हाजीपुर(HAJIPUR): हाज़ीपुर के वैशाली जिले से दोहरे प्यार और दर्दनाक हत्या की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसको सुनकर रौगंटे खड़े हो जायेगें. ये घटना 24 फरवरी को वैशाली जिले के महुआ थाने के फुलवरिया गांव में घटी थी. जिसमें दो पुराने आशिकों ने मिलकर शादीशुदा महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था. इस मामले का खुलासा करते हुए महुआ थाने की पुलिस ने दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दोनों आशिकों ने मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
आपको बता दें कि रीना नाम की शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी.और एक कार के शो रूम में काम करती थी. लेकिन 24 फरवरी को अचानक रीना की हत्या हो गई. और शव उसके शव को जंगलों से बरामद किया गया. जिसके बाद रीना के पिता ने शुरुआती शक के आधार पर पति देवा नन्द सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराया. जब पुलिस ने जांच शुरु की तो उसके किसी अन्य दो युवकों से अफेयर की जानकारी मिली. जांच और आगे बढ़ी तो रीना के पहले अफेयर के साथ और लड़कों के साथ भी अफेयर के पुलिस को सबूत मिले. लेकिन हत्या की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पुलिस को पता चला कि रीना के दो प्रेमियों ने ही मिलकर उसकी हत्या की है.
पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि रीना जिन 2 जगहों पर काम करती थी. दोनों जगहों पर 2 अलग-अलग लड़को के साथ उसका अफेयर था. वारदात वाली शाम में महुआ में ही एक पार्टी के दौरान रीना अपने एक प्रेमी के साथ मौजूद थी.तभी उसका दुसरा प्रेमी भी पार्टी में आ धमका. जिसके बाद रीना के दोहरे प्यार का खुलासा हो गया. और पार्टी के तुरंत बाद दोनों प्रेमियों ने प्रेमिका रीना की हत्या कर दी .
हत्या में एक अन्य महिला भी थी शामिल
करीब एक महीने की जांच के बाद महुआ पुलिस ने हत्या का खुलासा किया. और दोनों आशिकों के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है महिला पर आरोप है की पार्टी के दौरान हुए विवाद और ह्त्या की जानकारी इस महिला को थी. बावजूद इसके इसने हत्यारों की मदद की थी .
Thenewspost - Jharkhand
4+

