मुख्यमंत्री के इफ्तार पार्टी का बीजेपी नेताओं ने किया बहिष्कार, भाजपा छोड़ गठबंधन के तमाम नेता हुए शामिल

    मुख्यमंत्री के इफ्तार पार्टी का बीजेपी नेताओं ने किया बहिष्कार, भाजपा छोड़ गठबंधन के तमाम नेता हुए शामिल

    पटना(PATNA): सीएम आवास में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी से भले ही बीजेपी ने दूरी बना ली हो लेकर महागठबंधन के साथ साथ अन्य दलों के नेता इस सियासी इफ्तार में शामिल हो रहे हैं. मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के नेता शामिल हो रहे हैं. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठीक बगल में बैठे नजर आए.

    नीतीश कुमार ने तमाम पार्टियों को भेजा था निमंत्रण

    दरअसल, रमजान के मौके पर सीएम आवास में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. इस दावत-ए-इफ्तार में सभी दलों के साथ साथ बीजेपी नेताओं को भी मुख्यमंत्री की तरफ से बुलावा भेजा गया है. बीजेपी की तरफ से  मुख्यमंत्री आवास पर भले ही कोई नेता नहीं पहुंचा हो, लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी समेत गठबंधन के तमाम नेता और मंत्री सीएम की इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news