कल मुंबई औऱ बिहार के बीच होगा रणजी ट्रॉफी का मुकाबला, मैच से पहले मुंबई की टीम ने ग्राउंड में किया प्रैक्टिस, देखिए वीडियो

    कल मुंबई औऱ बिहार के बीच होगा रणजी ट्रॉफी का मुकाबला, मैच से पहले मुंबई की टीम ने ग्राउंड में किया प्रैक्टिस, देखिए वीडियो

    पटना (PATNA) : बिहार के मोइनुल हक क्रिकेट स्टेडियम में 5 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का मुकाबला शुरु होने वाला है. लंबे समय से शांत पड़े इस स्टेडियम में काफी समय के बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा लगने वाला है. जिसमें मुंबई, केरल, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की टीमों से बिहार के खिलाड़ी बराबरी करेंगे. इस क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और बिहार के बीच रणजी मैच खेला जाएगा. वहीं मैच से पहले मुंबई की टीम ग्राउंड पर पसीना बहाती औऱ प्रैक्टिस करते नजर आए.

    मुंबई की टीम में कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

    बता दें की मुंबई की टीम में अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शिवम दुबे ,धवल कुलकर्णी जैसे जाने माने खिलाड़ी खेल रहे है.  कल बिहार में पहला मैच मुंबई और बिहार के बीच खेला जाएगा. बिहार की टीम में आशुतोष कुमार(कप्तान),सकीबुल गनी, बिपिन सौरभ, बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी ,हिमांशु सिंह, रवि शंकर , रिषभ राज, नवाज खान, विपुल कृष्णा, अकाश राज, बलजीत सिंह बिहारी, श्रमण निग्रोध ,वीर प्रताप सिंह. वहीं मुंबई की टीम में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, सुवेद पारकर, शम्स मुलानी, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर) ,प्रसाद पवार ( विकेट कीपर), जय बिस्टा,भूपेन लालवानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी ,धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस खेलते नजर आएंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news