आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी महाबोधि मंदिर के दर्शन, साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के इस कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

    आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी महाबोधि मंदिर के दर्शन, साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के इस कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

    गया(GAYA):राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के बिहार दौर पर है. इसी दौरान आज 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर महामहिम महाबोधि मंदिर जायेंगी.जहां गर्भगृह में पूजा के अलावा बोधि वृक्ष और वज्रासन के पास पुष्प अर्पित करेंगी.

    आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी महाबोधि मंदिर के दर्शन 

     गया ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत 8.45 बजे आम लोगों का महाबोधि मंदिर में प्रवेश रोका जाएगा. जो उनके वापस लौटने तक जारी रहेगा . वे लगभग 30 मिनट तक महाबोधि मंदिर परिसर में रहेंगी. 12: 30 बजे दोपहर के बाद महाबोधी मन्दिर आम जनता के लिए प्रवेश करने के लिए खोल दिया जाएगा.

    सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंचानपुर टेकारी के इस कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

     आपको बता दें कि आज गया में साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंचानपुर टेकारी में अयोजित प्रोग्राम के मुख्य अथिति के रुप में शामिल होंगी. गया एयरपोर्ट से बोधगया और टेकारी तक बैरिकेडिंग करा दिया गया है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया है.चप्पे चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news