तीन फीट का दुल्हा और चार फीट की दुल्हन, इस शादी में जमकर थिरके लोग

    तीन फीट का दुल्हा और चार फीट की दुल्हन, इस शादी में जमकर थिरके लोग

    छपरा (CHAPRA) : कहावत है कि जोड़ियां भगवान तय करता है और सबका जोड़ा तय है. लेकिन अपनी शारीरिक बनावट के कारण लेरुआ निवासी सतेंद्र सिंह के बेटे रोहित. जिसकी लंबाई मात्र साढ़े तीन फीट यानी 42 इंच है उसकी शादी नही हो रही थी. लेकिन भगवान के घर देर है अंधेर नही. वही कहावत आज चरितार्थ हुई और करीब साढ़े तीन फीट के रोहित ने बनियापुर के ख़बसी निवासी 4 फीट की दुल्हन नेहा के साथ सात फेरे लेते हुए विवाह रचाया.

    दोनों पक्ष के परिवार काफी खुश

    इस शादी से दोनों ही पक्ष के परिवार काफी खुश दिखाई दे रहे थे.  आशीर्वाद देते समय दोनों पक्ष के रिश्तेदार सभी खुश दिख रहे थे.  दूल्हे के बड़े भाई अमर कुमार ने बताया कि रोहित की ऊंचाई काफी कम होने के कारण. उन्हें कई तरह के उपहास और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था. उन्होंने बताया कि रोहित मढौरा के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की है और कंपाउंडरी के कार्य में निपुण भी है.

    उधर दुल्हन नेहा के भाई शैलेश ने बताया कि उन्हें राहुल के बारे में सूचना मिली और तब दोनों ही पक्ष के लोगों ने शादी की तिथि मुकर्रर कर उक्त शादी को संपन्न कराया. नेहा फिलहाल पांचवी तक पढ़ी है.  इस मौके पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष से दर्जनों पुरुष महिला और बच्चे रिश्तेदार परिजन मौजूद थे. शादी के बाद दूल्हा दुल्हन ने बड़ो का आशीर्वाद लेने के बाद गढदेवी मंदिर में माता का भी आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना कर माता से नए सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद मांगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news