चोर-पुलिस की आंख मिचौली, सोते रह गई पुलिस और थाने से हो गई चोरी, जानिए

    चोर-पुलिस की आंख मिचौली, सोते रह गई पुलिस और थाने से हो गई चोरी, जानिए

    खगड़िया (KHAGARIYA) : बिहार में चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उनके अंदर से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. आम जनता तो दूर अब चोर पुलिस को भी नहीं बक्श रहे हैं. खगड़िया से चोर–पुलिस का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया हैं. जहां चोरों को पकड़ने वाली पुलिस के ही समान को चोर चोरी कर ले गए. और आश्चर्य की बात ये हैं कि ये चोरी उनके घरों से नहीं बल्कि थाने से हुई हैं\. मामला खगड़िया के अलौली अंचल कार्यालय की है. जहां प्रतिनियुक्त होमगार्ड के जवान का तीन राइफल और 90 कारतूस चोरी होने की सूचना मिली है. इस मामले के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.

    क्या है पूरा मामला

    अंचल कार्यालय के चार होमगार्ड जवान नरेंद्र सिंह, जोगी सिंह  ,शशि भूषण गुप्ता और वकील सिंह अपने रुम में सोये हुए थे इसी दौरान  सुबह में पता चला की चार राइफल में से तीन राइफल चोरी हो गया है. साथ हीं चार बिंडोलिया में तीन बिंडोलिया भी चोरी हो गया है. तीनो बिंडोलिया में 90 गोली रखा हुआ था जो चोरी हो गया .

    सीसीटीबी कैमरे से भी छेड़छाड़  

    चोरी की सूचना होने की खबर मिलते ही सदर एसडीपीओ अलौली अंचल कार्यालय पहुंचकर होमगार्ड के जवान से पूछताछ कर रहे हैं. वही अंचल कार्यालय में जो भी सीसीटीवी  कैमरा लगा हुआ है उसमें भी छेड़छाड़ की गई है.  ऐसे में सवाल उठ रहा है की आखिरकार चार होमगार्ड का राइफल था उसमें एक होमगार्ड जवान का राइफल और गोली छोड़कर तीन का ही क्यों चोरी हुआ. जाहिर है पुलिस की जांच में ही मामले का खुलासा हो पाएगा. लेकिन फिलहाल पुलिस के लिए राइफल और गोली को बरामद करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news