राजद के अतिपिछड़ा सम्मेलन में जमकर हुई मारपीट, मंच से कूदे राजद विधायक मनोज यादव, सभागार में मची अफरा-तफरी 

    राजद के अतिपिछड़ा सम्मेलन में जमकर हुई मारपीट, मंच से कूदे राजद विधायक मनोज यादव, सभागार में मची अफरा-तफरी 

    मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी में राजद के अतिपिछड़ा सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ. दो नेताओं के समर्थक आपस में ही भिड़ गए. स्थिति बिगड़ गई और एक गुट ने दूसरे पक्ष के समर्थकों की धुनाई कर दी. बताया जाता है कि मंच पर कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ. राजद नेता व लालू परिवार के बेहद करीबी नेता विनोद श्रीवास्तव के लिए मंच पर कुर्सी नहीं लगाई गई थी. इसके बाद उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे.  इसके बाद कल्याणपुर से विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव गुस्से में आ गये. उन्होंने गुस्से में मंच से कूदकर विनोद श्रीवास्तव के पक्ष में नारेबाजी कर रहे समर्थकों की पिटाई कर दी.

    विनोद श्रीवास्तव और मनोज यादव के बीच विवाद  

    ये पूरी घटना बापू सभागार में हुई. मारपीट और नारेबाजी के कारण सभागार में भगदड़ मच गई. फिर कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने मामला शांत कराया. इस दौरान राजद के वरिष्ठ नेता श्याम रजक समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. बता दें, विनोद श्रीवास्तव लालू प्रसाद के काफी करीबी माने जाते हैं. रेल मंत्री रहते वे लालू प्रसाद के पीए थे. मोतिहारी लोकसभा सीट से वे राजद के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं.

    आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला राजद ने अति पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन आयोजित किया है. ताकि, आने वाले चुनाव में इससे उन्हें अतिपिछड़ा वर्ग के वोट का फायदा मिले.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news