मोतिहारी (MOTIHARI): मोतिहारी में प्रेमी जोड़ों की शादी को लेकर जमकर बवाल मचा. बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे और इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. ये मामला मोतिहारी के केसरिया थाना छेत्र के राजपुर पंचायत की है जहाँ आज से लगभग 7 वर्ष पहले राम विचार यादव नामक एक युवक को अपने ही गांव के सपना नाम की एक लड़की से प्यार हो गया. जिसके बाद दोनों शादी करने के लिए गाँव छोड़कर भाग गए. दोनों ख़ुशी-ख़ुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे और इस बीच सपना ने एक बच्ची को जन्म भी दिया. लेकिन विवाद तब बढ़ा जब दोनों गांव वापस आए.
क्या है पूरा मामला
जब सपना अपने ससुराल गई तो उसे वहाँ अपने ससुराल वालों का रहन सहन ठीक नहीं लगा जिसके कुछ दिन बाद वो अपने माइके में आकर रहने लगी. इसी बीच लड़का-लड़की के बीच विवाद हो गया और लड़का अपने साथ सपना को रखने से इंकार करने लगा. दोनों पक्ष के बीच लड़की वापस भेजने को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. दोनों के बीच जमकर लाठियां चली और इस लड़ाई में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वही इस मामले में पुलिस कारवाई कर लोगों से पूछताछ कर रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

