ABVP कार्यकर्ता और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के बीच विवाद, छात्रों ने जमकर की नारेबाजी 

    ABVP कार्यकर्ता और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह के बीच विवाद, छात्रों ने जमकर की नारेबाजी 

    आरा(ARRAH): आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में  भोजपुर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत के दौरान काफी विवाद हुआ. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय को तीन खंडों में होने से बचाने की मांग को लेकर स्थानीय सांसद व विद्युत ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का रोषपूर्ण विरोध किया. इस दौरान छात्रों ने जमकर आरके सिंह के सामने ही मुर्दाबाद का भी नारा लगाया. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हल्की नोकझोंक हुई. 

    जानिए क्या है विद्यार्थी परिषद की मांग 

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को काफी देर तक घेर कर रखा. विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की मांग कृषि विभाग की भूखंड आवंटन कराने के संबंध में था. छात्र नेता छोटू सिंह ने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का अस्तित्व खतरे में है और हम सभी आवेदन पर आवेदन देते हुए घूम रहे हैं लेकिन यहां किसी को विश्वविद्यालय के अस्तित्व की चिंता नहीं है. बिहार सरकार मनमानी कर रहे हैं. प्रदेश सह मंत्री राज पांडेय ने बताया की विश्वविद्यालय को तीन खंडों में बांटने से छात्रों को आर्थिक मानसिक और शारिरिक रूप से शोषण होगा जो व्यवहारिक रूप से ठीक नहीं है. विश्वविद्यालय संयोजक चंदन तिवारी ने बताया कि छात्रों के परेशानी को अगर नजर अंदाज किया जायेगा, तो विद्यार्थी परिसद सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए तैयार है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news