सोनपुर मेला में आग बबूला हुए नए मंत्री जी, जमकर लगायी अधिकारियों को फटकार 

    सोनपुर मेला में आग बबूला हुए नए मंत्री जी, जमकर लगायी अधिकारियों को फटकार 

    हाजीपुर(HAJIPUR):बिहार के सोनपुर में एशिया का सबसे बड़ा मेला सोनपुर मेला में बिहार सरकार के गठन हो जाने के बाद अब मंत्री अपने विभाग के स्टॉल को उद्घाटन करने के लिए पहुंच रहे है.इसी दौरान पीएचडी विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह भी अपने स्टाल के उद्घाटन के लिए सोनपुर मेला में पहुंचे थे जहां पर मेले में पिएं जल, शौचालय का व्यवस्था मेला परिसर में नहीं करने के कंप्लेंट स्थानीय लोगों के द्वारा मंत्री के समक्ष रखा गया जिसके बाद तुरंत मंत्री साहब गुस्से से लाल हो गए और अधिकारी को बुलाकर फटकार लगाना शुरू कर दिए.

    जमकर लगायी अधिकारियों को फटकार

     वही मंत्री संजय सिंह ने अधिकारी को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था मेला परिषद में कराया जाए वही संजय सिंह ने अधिकारियों को कहा कि कहीं भी अगर विभाग की ओर से कहीं स्टॉल लगती है तो महिलाओं का खास ध्यान रखना है और उनके लिए समुचित व्यवस्था करना है.ऐसी लापरवाही मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news