पटना में मकान मालिक ने किराएदार को बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल, जानें पिटाई की वजह

    पटना में मकान मालिक ने किराएदार को बीच सड़क पर पीटा, वीडियो वायरल, जानें पिटाई की वजह

    पटना(PATNA):पटना के राम कृष्णा नगर में दुकान खाली कराने को लेकर मकान मालिक ने सोमवार को किराएदार को बीच सड़क पर जमकर पिट दिया. गंभीर हालत में किराएदार को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

    मकान मालिक ने किराएदार को बीच सड़क पर पीटा

    मकान मालिक और किराएदार की बीच हुए इस झड़प का वीडियो लोगों ने वायरल कर दिया. वहीं घायल किराएदार राकेश कुमार राठौर ने बताया कि इस बात की शिकायत रामकृष्ण नगर थाना में की है. लेकिन शिकायत के बावजूद भी थाना प्रभारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.

    मारपीट का वीडियो वायरल

    वहीं इस मामले को लेकर राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी जहांगीर आलम ने बताया कि कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है. राकेश कुमार की ओर से मारपीट करने के मामले में 6 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस लोगों के तलाशी में छापेमारी कर रही है.

    मारपीट करने के मामले में 6 लोगों को नामजद किया गया है

    बताया जा रहा है कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के श्यामा पैलेस में राकेश कुमार राठौर ने 5 वर्षों की लीज पर एक दुकान किराए पर लिया था. इस बीच मकान मालिक ने  दुकान खाली कराने का दबाव डाला जा रहा था. 6 महीने पहले मकान मालिक ने दुकान में ताला मार दिया था. जब राकेश कुमार मकान मालिक से ताला खोलने का आग्रह करने लगे तो मकान मालिकने 6 महीने की बकाया किराया की राशि मांगा.  इसी बात को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद शुरू हो गया. इसी क्रम में मकान मालिक के बाउंसर ने किराएदार राकेश कुमार राठौर को बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news