होली की खुशी मातम में तब्दील, नहाने के दौरान तालाब में डूबे दो युवक

    होली की खुशी मातम में तब्दील, नहाने के दौरान तालाब में डूबे दो युवक

    बक्सर (BUXAR): बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के उमरपुर गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. दोनों मृतक युवक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र मझरिया गांव के राहुल कुमार और सुजीत कुमार के रूप में की गई.बताया जा रहा है कि होली खेलकर दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ उमरपुर गंगा घाट गंगा स्नान करने गए थे. वहीं स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा.उसे बचाने गए दूसरा युवक भी गहरे पानी मे डूब गया.

    वहीं घटना के बाद गंगा स्नान करने गए अन्य युवक गांव में आकर मामले की जानकारी दी. मामले की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया. आनन-फानन में स्थानीय गोताखोरों के साथ ग्रामीण गंगा घाट पहुंचे. जिसके बाद गोताखोरों ने दोनों युवक का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया. शव बरामद होते ही पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं दोनों युवकों के परिवार वालों में होली की खुशी मातम में तब्दील हो गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news