सरकार गंभीर मामलों पर भी बनी हुई है मूकदर्शक : राबड़ी देबी

    The government remains a mute spectator even on serious matters: Rabri Devi | सरकार गंभीर मामलों पर भी बनी हुई है मूकदर्शक : राबड़ी देबी

    पटना : बिहार विधान परिषद के बाहर जमकर राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष का हंगामा हुआ है. कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, रेप, हत्या, बलात्कार की घटना बढ़ रही है. इस पर विपक्ष ने हंगामा किया है और सरकार से जवाब तलब किया है. विपक्ष का कहना है कि सरकार सब कुछ देख कर भी मूकदर्शक बनी हुई है.

    विपक्ष की आवाज को दबाने की हो रही है कोशिश

    राबड़ी देवी ने कहा कि आज स्थिति क्या है. रेप हत्या बलात्कार सब जगह हो रहा है. लेकिन सरकार अपना पीठ थपथपा रही है. हम इस मुद्दे को लेकर आगे भी लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन दबेंगे नहीं. बिहार में बेटियों को धमकी दिया जा रहा है लेकिन बेटियां धमकी से डरने वाली नहीं है.

    मैट्रिक छात्रा की आत्महत्या पर प्रतिक्रिया

    मैट्रिक की एक छात्रा के 9:00 के बाद आने और केंद्र पर नहीं जान देने के बाद उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने पर कहा कि जिस तरीके से यह घटना हुई है जिन लोगों ने भी केंद्र में नहीं जाने दिया उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. अगर 2 मिनट 4 मिनट या 5 मिनट लेट आता है तो तत्काल उसे परीक्षा में जाने देना चाहिए. यह कौन सा नियम है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news