बांका में बच्चों को निशाना बना रहा गिरोह, ग्रामीणों ने एक महिला को धर दबोचा

    A gang targeting children in Banka arrested a woman by villagers | बांका में बच्चों को निशाना बना रहा गिरोह, ग्रामीणों ने एक महिला को धर दबोचा

    बांका : जिले के अमरपुर शहर के वार्ड नंबर 13 जगत पोखर के समीप अवस्थित संस्कृत विद्यालय के पास से एक महिला के द्वारा पांच वर्षीय एक बच्ची की अगवा करने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रोजाना की भांति विद्यालय में छात्र एवं छात्रायें पठन-पाठन कार्य के लिए आये थे.

    बच्ची को अगवा करने की कोशिश

    करीब बारह बजे विद्यालय में अध्ययनरत नर्सरी वर्ग की छात्रा जगत पोखर निवासी संजीव साह की पांच वर्षीय पुत्री कोमल उर्फ सृष्टि कुमारी विद्यालय के समीप अवस्थित चापानल पर पानी पीने गई थी तभी एक महिला उक्त बच्ची को चॉकलेट तथा पैसों का लोभ देकर उन्हें अपने पास बुला लिया तथा बच्ची के उपर कंबल डालकर उन्हें ले जाने का प्रयास करने लगी.

    पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

    ग्रामीणों को आशंका होने के बाद महिला बहियार की तरफ भागने लगी जिसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया तथा मामले की सूचना डायल 112 पर दिया. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपित महिला को ग्रामीणों के चंगुल से हिरासत में ले लिया. थाना परिसर में पुछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सुपर्णा देवी पति उत्तम कुमार घर राजगीर बताया.

    गिरोह मासूम को अगवा करने का बना रहा निशाना

    महिला बंगाली भाषा का प्रयोग कर रही थी जिस कारण मामले की सच्चाई का उजागर नहीं हो पाया. घटना की सूचना मिलते ही पिड़ित बच्ची की मां रानी देवी समेत अन्य ग्रामीण आक्रोशित होकर थाना परिसर पहुंच गए. ग्रामीणों ने बताया कि महिला पांच-छह की संख्या में है जो अलग-अलग ईलाके में तैनात होकर मासूम बच्चों को उठाने का काम कर रही है.

    ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार से आरोपित महिला के खिलाफ सघनता से पूछताछ करते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग किया है. थानाध्यक्ष ने पिड़ित बच्ची के परिजनों से मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही ताकि आगे की कार्यवाही किया जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news