रोहिणी आचार्य के सारण दौरे के बाद गहराया दो गुटों का विवाद, गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल, पढ़ें क्या है पूरा मामला 

    रोहिणी आचार्य के सारण दौरे के बाद गहराया दो गुटों का विवाद, गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल, पढ़ें क्या है पूरा मामला 

     छपरा(CHAPRA):छपरा के भिखारी चौक स्थित बूथ पर रोहिणी आचार्य के जाने के बाद उपजे विवाद में आज सुबह खूब गोलीबारी हुई, जिसमे एक की व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनको इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. मृतक नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी  26 वर्षीय चंदन कुमार है, जबकि घायल 30 वर्षीय गुडु राय और 40 वर्षीय मनोज राय को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. घायल मनोज के कमर में गोली लगी है,जबकि गुड्डू राय के सिर में गोली मारी गई है. 

    पूरे ईलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है

     घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में पूर्व मंत्री सह मढ़ौरा से राजद विधायक जितेंद्र राय पहुंच और मामले की जांच में जुट गए है.वही घटना स्थल पर सारण के आयुक्त एम श्रवण और पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव सहित जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिस मौजूद है.घटना के विरोध में भिखारी ठाकुर चौक को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

     पढ़ें पूरे मामले पर राजद विधायक जितेंद्र राय ने क्या कहा 

    इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री सह राजद विधायक जितेंद्र राय ने कहा कि चुनाव के दिन देर रात्रि को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा राजद प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के सामने गाली गलौज और अभद्र भाषा का  प्रयोग करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. उसके बावजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्तो द्वारा सुबह में भिखारी ठाकुर चौक पर चाय पीने आए युवकों के साथ हवाई फायरिंग करते हुए गोली मारी गई है. जिस दौरान एक युवक की मौत जबकि दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news