बिहार सरकार का बड़ा कदम, PACS अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण-सह-भ्रमण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

    बिहार सरकार का बड़ा कदम, PACS अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण-सह-भ्रमण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

    पटना (PATNA): बिहार सरकार की ओर से सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने आज राज्य के विकसित पैक्सों में “प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम” का शुभारम्भ किया.

    इस कार्यक्रम के तहत पटना के दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान से नालन्दा जिले के एकंगरसराय प्रखंड स्थित तेलहारा पैक्स के लिए पटना जिले के 25 पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इसके साथ ही राज्यव्यापी परिभ्रमण-दर्शन कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो गई.

    कार्यक्रम में सचिव सहकारिता विभाग धर्मेन्द्र सिंह, निबंधक सहयोग समितियाँ रजनीश कुमार सिंह और संयुक्त निबंधक कामेश्वर ठाकुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.

    मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. विकसित पैक्सों के सफल मॉडलों का अध्ययन कर अन्य समितियाँ भी नवाचार और विविधीकरण अपनाएँगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और किसानों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी. उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है और ‘Best Practices’ के आदान-प्रदान से पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ेगी.

    राज्य के विभिन्न जिलों से 25-25 पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों के दल को अलग-अलग विकसित पैक्सों में अध्ययन के लिए भेजा गया है. इस पहल का उद्देश्य नेतृत्व क्षमता, वित्तीय प्रबंधन, संगठनात्मक दक्षता और आधुनिक प्रबंधन तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है.

    सरकार का मानना है कि इस कार्यक्रम से पैक्सों की आय में वृद्धि, व्यवसाय विस्तार और किसानों को त्वरित सेवाएँ सुनिश्चित होंगी, जिससे सहकारिता क्षेत्र में गुणात्मक सुधार का मार्ग प्रशस्त होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news