जाम हटाने आई पुलिस पर हिंसक हुई भीड़, जानें लोगों के गुस्से की वजह


नालंदा(NALANDA): बिहार में 13 मई शनिवार को हिलसा थरथरी पथ पर आक्रोशित ग्रामीणों ने छात्रा की मौत के विरोध में सड़क जाम कर दिया. जिसको छुड़ाने आई पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने पथराव और पीटाई कर दी. आपको बताये कि 3 दिन पहले दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई थी. जिसके विरोध में सड़क जाम किया गया था.
आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
जाम की सूचना पर हिलसा और चंडी थाना की पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची थी. इसी दौरान आक्रोशित भीड़ हिंसक हो गई. और जाम हटाने की प्रयास कर रही पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने भी इसके जवाब में बल का प्रयोग किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटना स्थल पर डीएसपी भी पहुंचे.
3 दिन पहले इंटरमीडिएट की छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
आपको बताये कि 3 दिन पहले हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा गांव की रहनेवाली निशा कुमारी कचरिया विद्यालय में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही थी. इसी दौरान दुर्घटना हुई थी. जिसको इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच लाया गया था. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
4+