हथियार लेकर बैंक लूटने पहुंचे थे अपराधी, लेकिन बैंककर्मी की सूझबूझ से चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़ें आगे क्या हुआ

    हथियार लेकर बैंक लूटने पहुंचे थे अपराधी, लेकिन बैंककर्मी की सूझबूझ से चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़ें आगे क्या हुआ

    मोतिहारी(MOTIHARI):बिहार के मोतिहारी बैंक लूट की बड़ी वारदात हुई है. जहां आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने फाइनेंस बैंक में हथियार के बल पर लूटने घुसे, जिसमे एक अपराधी को बैंक कर्मियों ने धर दबोचा. वहीं मौका पाकर पांच अपराधी भाग निकले.घटना मोतिहारी शहर के नगर थाना क्षेत्र के बलुआ बाजार स्थित श्री राम फाइनेंस साखा की है.

    एकाएक लगभग आधा दर्जन अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने बैंक में पहुंचे

    आपको बताये कि एकाएक लगभग आधा दर्जन अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने बैंक में पहुंचे और सभी कर्मियों को पहले बंधक बनाकर लॉकर खोलवाने का प्रयास अपराधी  कर रहे थे, लेकिन कैशियर की छुट्टी रहने की वजह से लॉकर खुल नहीं पाया, जिससे लूट की घटना को अंजाम देने में अपराधी असफल रहे.इस बीच अपराधी कैमरे वाला हार्डडिस्क लेकर फरार हो रहे थे, तभी बैंककर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए भाग रहे अपराधियो में से एक अपराधी को धर दबोचा. 

    पकड़े गए अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया गया

    वहीं पकड़े गए अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.  जिसके पास से दो पिस्टल कारतूस का मैगजीन और लूटा गया हार्डडिस्क बरामद किया गया हैं.घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एएसपी राज ने बताया कि आधा दजर्न अपराधी इस लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे लेकिन लूटने में असफल रहे.पकडा गया अपराधी छपरा जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का रहनेवाला बताया जा रहा है, साथ ही फरार अन्य अपराधियो की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news