मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दी ये नसीहत

    मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय के विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दी ये नसीहत

    पटना (PATNA): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों की कार्यप्रणाली और व्यवस्था का जायजा लिया.

    निरीक्षण के समय मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. उन्होंने कहा कि कार्यालय में अनुशासन और संवेदनशीलता बेहद जरूरी है, ताकि सभी कार्य समय पर पूरे हो सकें.

    मुख्यमंत्री ने परिसर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि सचिवालय परिसर नियमित रूप से साफ-सुथरा रहे और उद्यान क्षेत्र हरा-भरा दिखे. जहां आवश्यकता हो, वहां पौधारोपण कराया जाए. साथ ही आगंतुकों के लिए बैठने और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने मुख्य सचिवालय को और अधिक व्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने की योजना पर तेज़ी से काम करने का भी निर्देश दिया.

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि और डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news