रांची से पटना जा रही बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत, लोगों ने लगा दी बस में आग , जानिए पूरी खबर

    रांची से पटना जा रही बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,  मौके पर ही हुई मौत, लोगों ने लगा दी बस में आग , जानिए पूरी खबर

    पटना (PATNA): बिहार के पटना सिटी फंतुहां थाना क्षेत्र के एक गांव में बस और बाईक में जबरदस्त टक्कर कल रात हो गई. जिसमें बाइक सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जिसके बाद बस में भी भीषण आग लग गई. जिसके बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया. 


    स्थानीय लोगों ने बचाई यात्रियों कि जान 


    बताया जाता है की बस रांची से पटना की ओर आ रही थी. तभी बीच में बईक सवार बस की चपेट में आ गया औऱ उसकी मौत हो गई. लेकिन घटना के तुरंत बाद बस में भी अचानक आग लग गई. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने बस में सवार सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

    पुलिस मामले की जांच में जुटी 


    सूचना मिलने के काफी देऱ बाद पुलिस औऱ दमकल विभाग की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची. जिसके बाद काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री को कुछ निकस्सान नहीं हुआ है. वहीं इस दुर्धना में बाइक सावर युवक की मौत हो गई. पुलिस द्वारा उसकी पहचान नहीं हो सकी है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news