नाना के घर आई थी नाबालिग, नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

    नाना के घर आई थी नाबालिग,  नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

    मुज़फ़्फरपुर( MUZAFFAPUR): बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:00 बजे कुढ़नी थाना क्षेत्र के जमीन कमतौल नहर में स्थानीय लोगों ने एक किशोरी का शव संदिग्ध स्थिति में देखा. जहां इसका सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया. बता दें मृतका की पहचान वैशाली जिले के एक गांव की रहनेवाली के रूप में हुई है, जो दस दिनों से अपने नाना के घर आई थी.

    तकिया से नाक मुँह दबाकर की गई हत्या 

    डीएसपी पश्चिमी 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि बरामद शव के शरीर पर जख्म के निशान नही मिले हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तकिया से नाक मुंह दबाकर इसकी हत्या की गई होगी. विशेष पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news