Bihar Family Drama: अब अनुष्का के भाई गौरव यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

    Bihar Family Drama: अब अनुष्का के भाई गौरव यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : तेज प्रताप यादव के बाद अब उनकी कथित प्रेमिका अनुष्का यादव के भाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. दरअसल आकाश गौरव यादव को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने छह सालों के लिए आरएलजेपी से बाहर किया है. आपको बता दें कि आकाश गौरव ने तेजप्रताप यादव का समर्थन किया था और लालू परिवार को चेतावनी दी थी. आरजेडी से बाहर होने के बाद आकाश यादव पशुपति कुमार पारस की पार्टी में शामिल हो गए और वहां उन्हें पार्टी की युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया गया.

    वहीं इस मामले पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव एल्विस जोसेफ ने बताया कि मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए आकाश गौरव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है. आकाश यादव फिलहाल रालोजपा के छह प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news