समस्तीपुर में गंगा महासेतु पुल का स्पैन गिरा, RJD का नीतीश सरकार पर तंज, कहा- सरकार की रग-रग में है भ्रष्टाचार

    समस्तीपुर में गंगा महासेतु पुल का स्पैन गिरा, RJD का नीतीश सरकार पर तंज, कहा- सरकार की रग-रग में है भ्रष्टाचार

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर जिले में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्पैन रविवार की रात अचानक गिर गया. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि, शाहपुर पटोरी के नंदनी लगुनियां रेलवे स्टेशन के पास दो पिलरों के बीच स्पैन लगाने का काम चल रहा था. इसी दौरान स्पैन अचानक गिर गया. हालांकि, इस घटना के कारण कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ. लेकिन इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों द्वारा पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

    एनडीए की सरकार भ्रष्टाचारियों को दे रही संरक्षण

    वहीं, पुल गिरने के मामले को लेकर RJD ने एक बार फिर सरकार को घेरा है. RJD पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि, यह पुल 1600 करोड़ रुपए की लागत खर्च से बन रहा था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न जाने कितनी बार इस पुल का निरीक्षण करने भी गए हैं, उसके बावजूद भी पुल बनाने में भ्रष्टाचार हुआ है. राजद नेता ने कहा कि, भ्रष्टाचार सरकार की रग-रग में है और भारतीय जनता पार्टी के पास पुल निर्माण निगम विभाग है. बिहार में एनडीए की सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है. अब बिहार के लोग पुल पर चलने से भी डरेंगे. क्योंकि, न जाने कौन सा पूल कब गिर जाए, किसी को पता नहीं है.

    स्पैन गिरने की बात बेबुनियाद: नीरज कुमार

    वहीं, पुल गिरने के मामले पर जदयू की ओर से सफाई भी दी गई है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि, जिस पुल के स्पैन गिरने की बात कही जा रहीं है, वो बेबुनियाद है. जिस स्पैन गिरने की बात हो रही है वो स्पैन आरओबी से जुड़ा ही नहीं है, तो फिर गिरा कैसे. बन रहे पुल के स्पैन में कुछ जंग लग गया था, उसे बदलने की कवायद चल रहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news