गोपालगंज:दुर्गा पूजा की लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन करवाया गया गुंडा परेड का आयोजन पढें इसका उद्देश्य

    गोपालगंज:दुर्गा पूजा की लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन करवाया गया गुंडा परेड का आयोजन पढें इसका उद्देश्य

    गोपालगंज(GOPALGANJ): बिहार में इन दिनों प्रचार के दौरान चूका है जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उच्च स्तरीय बैठक की थी वही अब पुलिस प्रशासन भी इसको लेकर अलर्ट हो चुका है.इस क्रम में गोपालगंज में एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में आज नगर थाना में गुंडा परेड का आयोजन किया गया.इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी दशहरा पूजा को शांति पूर्व सम्पन करने को लेकर है.

    परेड के माध्यम से लोगो के संदेश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है

    परेड के माध्यम से लोगो के संदेश दिया गया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है.नगर थाना के गुंडा पंजी में शामिल लगभग दो दर्जन से अधिक शराबी,शराब तस्कर, महिलाओं के साथ छेड़खानी सहित कई कांडों में संलिप्त असमाजिक तत्वों ने गुंडा परेड किया. इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस विभाग के द्वारा जिले के सभी थानों में प्रत्येक शनिवार और रविवार को गुंडा परेड का आयोजन किया जाएगा.जो जिले के सभी थाने का असमाजिक और शरारती तत्व है जो साम्प्रदायिक दंगों में शामिल है.शराब तस्करी, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले से जुड़े है. ऐसे सभी लोगो को चिन्हित कर नोटिस देकर थाने में बुलाकर गुंडा परेड कराया जाएगा.ताकि उनका सत्यापन किया जा सके.अगर उनलोगों कोई भी शकायत पायी जाती है तो उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहद अग्रतर कार्यवाही किया जायेगा.

    पढें एसपी ने क्या कहा

    एसपी ने कहा कि यह गुंडा परेड इसलिए कराया जा रहा है ताकि असमाजिक तत्वों में भय बना रहे.इस दौरान सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार,नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान,एस आई मंटू कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news