पैसे छीनकर भागे झपटमार का टूटा पैर, लोगों ने दबोचा, जाने क्या हुआ उसका हाल  

    पैसे छीनकर भागे झपटमार का टूटा पैर, लोगों ने दबोचा, जाने क्या हुआ उसका हाल   

    हाजीपुर(HAJIPUR):बिहार की लचर विधि-व्यवस्था किसी से भी छीपी नहीं है. लेकिन इन दिनों पुलिस के साथ आम लोग भी सजग है. लोगों की तत्परता की एक ऐसी ही खबर हाजीपुर से सामने आई है. जिसमे बीच बाजार बैंक से झपटमारी कर भाग रहे लूटेरे को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

    लोगों की तत्परता से पकड़ाया झपटमार

    ये पूरी खबर हाजीपुर शहर के व्यस्त बाजार की है. जहां एक शख्स बैंक से पैसे निकालने के बाद किसी काम में व्यस्त था. इसी बीच 2 झपटमार बैग से 50 हजार के नोटों का बण्डल लेकर भागने लगे. जब लोगो ने पीछा किया, तो एक झपटमार  बैंक की सीढ़ियों से कूद गया. लेकिन सीढ़ियों से कूदते ही झपटमार का पैर टूट गया. और वो पकड़ा गया. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने झपटमार के पास से पैसे बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news